Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से रोड शो के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर शाम 4.30 बजे पटना पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के नेताओं ने उनकी अगुवानी की

29 May 2025

प्रधानमंत्री पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से रोड शो के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में करेंगे बैठक

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर शाम 4.30 बजे पटना पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के नेताओं ने उनकी अगुवानी की। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शिलान्यास समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

इसके बाद उनका एयरपोर्ट परिसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय तक रोड शो होगा।

प्रधानमंत्री रोड शो के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा। अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग 50 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बिक्रमगंज से वे दोबारा पटना लौटेंगे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री को देखने के लिए राजधानी पटना की सड़कें समर्थकों से पट गई हैं। प्रधानमंत्री के आने के तय समय से पहले ही लोग रोड पर आ गए हैं। समर्थकों के पास तिरंगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा है। सभी भारत माता की जय, जय श्रीराम और मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना में भव्य रोड-शो में जनता के साथ अभिवादन करेंगे। रोड-शो पटना हवाईअड्डा से आयकर गोलंबर तक निकलेगा। वहां से प्रधानमंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय चले जाएंगे, जहां पार्टी की कोर समिति के सदस्यों से विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विचार-विमर्श करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से रोड शो के बाद भाजपा प्
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर शाम 4.30 बजे पटना पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News